फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Donation and offerings banned until the transgender dispute is resolved; social and business organizations made the decision at Jindal Park

Hisar News: किन्नर विवाद सुलझने तक दान-दक्षिणा पर रोक, जिंदल पार्क में सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Donation and offerings banned until the transgender dispute is resolved; social and business organizations made the decision at Jindal Park
हिसार। किन्नर समाज के दो गुटों के बीच विवाद के चलते शहर में बढ़ रही असहजता के बीच सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने बड़ा निर्णय लिया है। शुक्रवार को जिंदल पार्क में हुई बैठक में तय किया कि जब तक विवाद नहीं सुलझता और उचित व्यवस्था नहीं बनती तब तक शहरवासी दान-दक्षिणा नहीं देंगे।
विज्ञापन

अनाज मंडी चौकी के बाहर दोनों गुटों के बीच विवाद और उसके बाद प्रदर्शन जैसी घटना को लेकर शहर का माहौल गरमाया हुआ है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर थाना प्रभारी अमित कुंडू ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। इसके बाद सामाजिक संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने जिंदल पार्क में अलग से बैठक की।
विज्ञापन

इसमें सेक्टर 13 और सेक्टर 14 रेजिडेंशियल एसोसिएशन, क्लॉथ मार्केट हिसार, अनाज मंडी हिसार, राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, न्यू राजगुरु बिश्नोई मंदिर मार्केट, गुरुद्वारा रोड मार्केट, बुद्धला संत मंदिर और पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि एक ही परिवार या प्रतिष्ठान से दोनों गुटों के सदस्य दान-दक्षिणा लेने पहुंचते हैं। आरोप है कि मनमुताबिक राशि नहीं मिलने पर कुछ लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। निर्णय लिया कि दोनों गुट पहले आपसी सहमति या मध्यस्थता से अपने-अपने क्षेत्र तय करें। इसके बाद सभी सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक होगी। इसमें जन्म, विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर दी जाने वाली उचित राशि तय की जाएगी।

संस्थाओं ने नागरिकों से विवाद सुलझने तक स्वेच्छा से दान-दक्षिणा देने पर अस्थायी रोक लगाने की अपील की है। धमकी या अभद्र व्यवहार होने पर उलझने के बजाय पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed