Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Grand felicitation for Mohit Chaudhary on becoming the National Youth President of Dharma Sena; ceremony to be held tomorrow at KC Farm.
{"_id":"6a9ee145cdcc08ed6a0c5763","slug":"video-grand-felicitation-for-mohit-chaudhary-on-becoming-the-national-youth-president-of-dharma-sena-ceremony-to-be-held-tomorrow-at-kc-farm-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी : धर्म सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मोहित चौधरी का भव्य सम्मान, कल केसी फार्म में होगा समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी : धर्म सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मोहित चौधरी का भव्य सम्मान, कल केसी फार्म में होगा समारोह
हांसी भिवानी महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर के पुत्र मोहित चौधरी को धर्म सेना का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद हांसी में उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। हिसार-हांसी रोड स्थित केसी फार्म में कल होने वाले इस सम्मान समारोह में धर्म सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। धर्म सेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण चेयरमैन ने बताया कि मोहित चौधरी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। समारोह के दौरान उनका सम्मान कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी।कृष्ण चेयरमैन का कहना है कि मोहित चौधरी के नेतृत्व में युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि धर्म सेना का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना, उन्हें सामाजिक कार्यों से जोड़ना और धर्म एवं राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करना है। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में कृष्ण चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि धर्म सेना कोई राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि धार्मिक और सामाजिक मंच है। उन्होंने धर्म सेना के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की है, ताकि मोहित चौधरी का उत्साहवर्धन किया जा सके और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। अब देखना होगा कि मोहित चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी के बाद धर्म सेना युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को किस तरह आगे बढ़ाती है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।