{"_id":"6ab21949d9bb453c4906f5ae","slug":"video-the-battle-cry-of-martyr-rao-tularam-will-resound-in-hansi-on-september-23-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में 23 सितंबर को हांसी में गूंजेगा शहीद राव तुलाराम का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में 23 सितंबर को हांसी में गूंजेगा शहीद राव तुलाराम का जयघोष
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, विशाल तिरंगे के साथ चौक पर होगा प्रतिमा का अनावरण
हांसी। शहीद राव तुलाराम की वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करने के लिए 23 सितंबर को हांसी में भव्य शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में शहीद राव तुलाराम चौक का उद्घाटन, विशाल तिरंगा फहराने के साथ शहीद राव तुलाराम की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हांसी विधायक विनोद भयाना करेंगे।
समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने यादव सभा के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शहीद राव तुलाराम के सम्मान में आयोजित यह समारोह ऐतिहासिक और यादगार होगा। देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए राव तुलाराम ने जिस साहस और त्याग का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
राजपाल यादव ने कहा कि हांसी में शहीद राव तुलाराम के नाम पर भव्य चौक और विशाल प्रतिमा की स्थापना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। 23 सितंबर को प्रतिमा का अनावरण हांसी के इतिहास में एक यादगार अवसर होगा। उन्होंने कहा कि शहीद राव तुलाराम किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के वीर सपूत थे।
समारोह के दौरान विशाल तिरंगा फहराया जाएगा। यादव सभा की ओर से कार्यक्रम को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न वर्गों के लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
राजपाल यादव ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 23 सितंबर को सुबह 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें और शहीद राव तुलाराम को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।