Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Event held in Hansi to mark the birth anniversary of Maharaja Ranjit Singh; athletes honored
{"_id":"6af6c706bda67eac6004a9bd","slug":"video-event-held-in-hansi-to-mark-the-birth-anniversary-of-maharaja-ranjit-singh-athletes-honored-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम और खिलाड़ियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम और खिलाड़ियों का सम्मान
शहर के विश्राम गृह में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराजा रणजीत सिंह के शौर्य, पराक्रम और न्यायप्रिय शासन को याद किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने भाग लिया और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हांसी क्षेत्र के गांव राजथल की बेटी खुशी को सम्मानित किया गया। खुशी ने हरिद्वार में आयोजित 19वीं नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की पहलवान को हराकर यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सम्मानित होने पर खिलाड़ी खुशी ने कहा कि यहां आकर सम्मान पाकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है और राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना उनके लिए गर्व की बात है।
आप पार्टी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने बताया कि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का जन्म 13 नवंबर 1780 को हुआ था। वे सिख साम्राज्य के संस्थापक और पहले महाराजा थे, जिन्होंने वर्ष 1801 से 1839 तक शासन किया। महाराजा रणजीत सिंह के शौर्य, पराक्रम और न्यायप्रिय शासन को आज भी याद किया जाता है।
महाराजा रणजीत सिंह वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह महेशवाल ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अपना ध्यान केंद्रित करें। खेलों के माध्यम से ही युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और देश को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज खेलों के क्षेत्र में भारत लगातार प्रगति कर रहा है।
कार्यक्रम के माध्यम से महाराजा रणजीत सिंह के जीवन और उनके आदर्शों को याद करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।