{"_id":"689c64555ba7071759043128","slug":"video-dushyant-chautala-gave-a-statement-on-fake-voters-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फर्जी वोटरों पर श्वेत पत्र जारी करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने फर्जी वोटरों पर श्वेत पत्र जारी करने की उठाई मांग
उकलाना पहुंचे प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने फर्जी वोटर मामले में मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में हाल ही में शुरू की गई वोटर लिस्ट की सफाई की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं की गई।
उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने बिहार को टारगेट करके वोटर लिस्ट से फर्जी वोट हटाने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन यह काम लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं हुआ। फर्जी वोटरों की समस्या सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसका असर दिखेगा। एक ही वोटर आईडी नंबर पर दो या तीन जगह वोटर कार्ड पाए जाने की घटनाएं गंभीर हैं। चुनाव आयोग के पास पूरा डेटाबेस होने के बावजूद ऐसी गड़बड़ियां क्यों हो रही हैं? यह एक बड़ा सवाल है। जेजेपी मांग करती है कि चुनाव आयोग इस मुद्दे पर जनता के सामने श्वेत पत्र जारी करे और फर्जी वोटरों के मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।