{"_id":"691c70a0c2be751fc706f90b","slug":"video-congress-state-president-rao-narendra-slams-bjp-2025-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: हम सुप्रीम कोर्ट नहीं जनता की अदालत में जाएंगे, हमारे बीएलए हर वोट की निगरानी करेंगे: राव नरेंद्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: हम सुप्रीम कोर्ट नहीं जनता की अदालत में जाएंगे, हमारे बीएलए हर वोट की निगरानी करेंगे: राव नरेंद्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट नहीं जनता की अदालत में जाएंगे। संविधान को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। बूथ स्तर तक तक संगठन को खड़ा करेंगे। आने वाले चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे। हमारे बूथ लेवल एजेंट हर एक वोट की निगरानी करेंगे। हम जनता को भी जागरूक करेंगे।
कांग्रेस भवन में आयोजित जिला स्तरीय वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में भी वोट चोरी करने का काम किया गया। चुनाव आयोग स्वतंत्र नहीं रह पाया। इस कारण हम जनता की अदालत में जा रहे हैं। चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बन गया है। भाजपा चुनाव आयोग की प्रवक्ता बन गई है। हम चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं तो भाजपा जवाब देती है। लोग परिवर्तन चाहते हैं परिवर्तन हो कर रहेगा। जनता जागरूक हो रही है। हम हर एक वोट की पहरेदारी करेंगे। हरियाणा की धरती कमजोर लोगाें की धरती नहीं है।हमारा अभियान चलता रहेगा कहीं पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कहीं दीपेंद्र हुड्डा, कहीं कुमारी सैलजा,कहीं रणदीप सुरजेवाला साथ रहेंगे। जिला स्तर के बाद विधानसभा स्तर तक जाएंगे।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने हर एक तरीके से चुनाव को प्रभावित किया। भाजपा ने धन बल, सत्ता बल ,मीडिया बल का प्रयोग कर जन भावनाओं के विपरित सरकार बनाई। हम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए फिर से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रभावित मीडिया रोजाना हमारी आलोचना करता है। जब तक भाजपा हमें निशाने पर ले रही है तो आप समझना हम आपकी लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर मीडिया हमारी तारीफ करने लगे तो समझना हम लड़ाई नहीं लड़ रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।