Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   It is necessary to pass on the passion of patriotism to the next generation: Captain Abhimanyu

देशसेवा के जज्बे को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी : कैप्टन अभिमन्यु

Thu, 12 Nov 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 12 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to pass on the passion of patriotism to the next generation: Captain Abhimanyu
गांव गामड़ा में शहीद मोनू श्योराण की प्रतिमा का अनावरण करते पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु। 
नारनौंद। गांव गामड़ा के शहीद मोनू श्योराण की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके पिता रिटायर्ड सूबेदार बलजीत श्योराण ने राखीगढ़ी-गामड़ा रोड के मोड़ पर शहीद स्मारक बनवाया है। बुधवार को पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि शहीद मोनू श्योराण की शहादत देश के युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। वीर जवानों के बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं और देश निरंतर प्रगति कर रहा है। सैनिक अपना आज देश के सुरक्षित कल के लिए कुर्बान कर देते हैं। शहीदों का सम्मान केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उनके विचारों और देशसेवा के जज्बे को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति में हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए ताकि युवा उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के एसीपी उपेंद्र सिंह, एसडीएम विकास यादव, डीएसपी देवेंद्र नैन, जिला पार्षद दिनेश श्योराण, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रदीप कुमार, पूर्व पार्षद रमेश श्योराण, सरपंच नरेश और सेना की 18 जाट रेजिमेंट के जवानों सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर 2014 को नौगांव सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में हुए थे शहीद
शहीद मोनू श्योराण का जन्म 21 मई 1995 को गांव गामड़ा में हुआ था। वे मार्च 2013 में सेना में सिपाही भर्ती हुए और 18 जाट रेजिमेंट में तैनात थे। 11 नवंबर 2014 को जम्मू-कश्मीर के नौगांव सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वह शहीद हो गए। उस समय उनकी शादी को महज डेढ़ महीना हुआ था।उनके पिता बलजीत श्योराण सेना से सेवानिवृत्ति के बाद खेती करते हैं। परिवार के पास करीब सवा एकड़ जमीन है। माता निर्मला देवी गृहिणी हैं। पत्नी फूलम देवी कैथल जिले के शेरखा खेड़ी गांव की रहने वाली हैं। परिवार में बड़े भाई संजय भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed