Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Body found in Siwani Feeder in Hansi; retrieved from the water near New Sultanpur Head; police had it taken out and placed in the mortuary.
{"_id":"6aa265d1d5a12885a502ffa2","slug":"video-body-found-in-siwani-feeder-in-hansi-retrieved-from-the-water-near-new-sultanpur-head-police-had-it-taken-out-and-placed-in-the-mortuary-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सिवानी फीडर में मिला शव, न्यू सुल्तानपुर हेड के पास पानी से निकाला; पुलिस ने बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सिवानी फीडर में मिला शव, न्यू सुल्तानपुर हेड के पास पानी से निकाला; पुलिस ने बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया
सिवानी फीडर में न्यू सुल्तानपुर हेड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव को पानी में देख आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।
सदर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर रही है, ताकि लापता व्यक्तियों से संबंधित जानकारी जुटाकर शव की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस द्वारा अपने स्तर पर भी आवश्यक जांच की जा रही है।
पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। इस दौरान यदि मृतक की पहचान हो जाती है तो परिजनों को सूचना देकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।