{"_id":"69593bf9fbbdc15bed08f49c","slug":"video-a-grand-nagar-kirtan-was-organised-in-the-city-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: प्रकाश गुरुपर्व पर शहर में निकला भव्य नगर कीर्तन, उमड़ी संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: प्रकाश गुरुपर्व पर शहर में निकला भव्य नगर कीर्तन, उमड़ी संगत
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश गुरुपर्व के पावन अवसर पर शहर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें संगत की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धा, सेवा और समर्पण से ओत-प्रोत इस नगर कीर्तन ने पूरे शहर को गुरु भक्ति के रंग में रंग दिया। नगर कीर्तन शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकाला गया, जहां जगह-जगह संगत की ओर से प्रसाद के स्टॉल लगाए गए।
नगर कीर्तन ऑटो मार्केट, राजकुमार मार्केट, डोगरान मोहल्ला, मुल्तानी चौक सहित शहर के अनेक प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गुरु ग्रंथ साहिब का स्वागत किया। कीर्तन जत्थों की ओर से गुरबाणी की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। संगत ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ नगर कीर्तन में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि प्रकाश गुरुपर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि गुरु साहिब के बताए मार्ग सेवा, त्याग और समानता को आत्मसात करने का अवसर है। वहीं मीडिया प्रभारी सोनू खुराना ने जानकारी दी कि 5 जनवरी को प्रकाश गुरुपर्व मुख्य रूप से मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 10 बजे समस्त साध-संगत गुरुद्वारा साहिब गुरुगढ़ पहुंचकर गुरु की खुशियां प्राप्त करेगी।
नगर कीर्तन के सफल आयोजन में अनेक सेवाभावी व्यक्तियों का योगदान रहा। गुलजार सिंह काहलो, इंद्रजीत सिंह चावला, अमृत सिंह, कुलविंदर सिंह गिल, राजू बाबा ट्रांसपोर्ट, हरजीत सिंह जीता, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, सोनू सिंह, महेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह और हरपाल सिंह सहित कई गणमान्य सेवाधारियों ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दीं। संगत के लिए जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।