Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
80 bouts took place on the first day among female boxers; athletes from 26 units are participating.
{"_id":"6af59494162835197806e962","slug":"video-80-bouts-took-place-on-the-first-day-among-female-boxers-athletes-from-26-units-are-participating-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला मुक्केबाजों के बीच पहले दिन हुए 80 मुकाबले, 26 इकाइयों की खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मुक्केबाजों के बीच पहले दिन हुए 80 मुकाबले, 26 इकाइयों की खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा
हिसार। 7वीं एलीट महिला हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में वीरवार को महिला मुक्केबाजों के बीच मुकाबलों का आगाज हुआ। पहले दिन अलग-अलग भार वर्गों में कुल 80 मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में प्रदेश की 26 इकाइयों से महिला खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंची हैं। सुबह नौ बजे से शुरू हुए मुकाबले शाम चार बजे तक चले। रिंग में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार और मंजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में कुल 10 भार वर्गों में मुकाबले करवाए जाएंगे। पहले दिन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अलग-अलग जिलों और इकाइयों से पहुंची महिला मुक्केबाजों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल के साथ बेहतर बचाव का प्रदर्शन भी किया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के प्रति समर्पित रहने और मेहनत के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।
चैंपियनशिप 15 नवंबर तक चलेगी। आगामी दिनों में भी अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले करवाए जाएंगे। अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता खिलाड़ियों का फैसला होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।