Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman body found on bed, murder suspected

Hisar News: विवाहिता का बेड पर मिला शव, हत्या का शक

Fri, 13 Nov 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 13 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman body found on bed, murder suspected
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल में माैजूद ससुराल पक्ष एवं मायके पक्ष क
हांसी। दयाल सिंह कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता आशा का शव घर के अंदर बेड पर मिला। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई है। वहीं मृतका के पति का कहना है कि आशा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घर में कोई कलह नहीं था और वे एक दिन पहले ही हरिद्वार घूमकर आए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जींद के जुलाना निवासी विजयपाल ने अपनी बेटी आशा की शादी करीब चार साल पहले हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी निवासी जोनी के साथ की थी। दंपती के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे आशा के पति जोनी ने उसके भाई रिंकू को फोन कर उसकी मौत होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आशा का शव बेड पर पड़ा मिला। पति ने परिजनों को बताया कि आशा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इस पर परिजनों ने हंगामा किया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता विजयपाल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का पति, जेठ, ससुर और सास करीब एक साल से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हांसी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका के पति जोनी कहना है कि वे घटना से एक दिन पहले ही हरिद्वार घूमकर वापस आए थे। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। आशा की केवल अपने मायके जाने को लेकर बात हुई थी। इसके अलावा उनके बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ।

जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति जोनी, ससुर सतपाल, सास सावित्री और जेठ अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed