Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
When the police began taking them into custody in Fatehabad, the employees started singing the national anthem.
{"_id":"6a8bbd52492f6846200664aa","slug":"video-when-the-police-began-taking-them-into-custody-in-fatehabad-the-employees-started-singing-the-national-anthem-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पुलिस हिरासत में लेने लगी तो सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया राष्ट्रगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पुलिस हिरासत में लेने लगी तो सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया राष्ट्रगान
, सुबह 6 बजे तक चला अभियान,मंत्री बेदी आज आज लेंगे निवारण समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। शहर में लगे कचरे के ढेर को उठाने के लिए प्रशासन ने रात डेढ़ बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक अभियान चलाया। भूना रोड पर ऑटो मार्किट के सामने अभियान शुरू हुआ तो कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों को हिरासत में लिया तो उन्होंने राष्ट्रगान शुरू कर दिया। वहीं आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंच रहे है। बता दे कि रविवार देर रात को ड्यूटी मजिस्ट्रेट सतपाल रोज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। डीएसपी संजय बिश्नोई भी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर परिषद की गाड़ियों को कचरा उठाने के लिए भेजा गया। टीम ने शहर के भुना रोड, ताऊ देवीलाल मार्किट, पुराना बस स्टैंड, शिवालय मार्किट के सामने से कचरा उठवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।