Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The sit-in protest demanding the release of the 'Tohana-detained' Sikhs continued for the second day.
{"_id":"6a916b3ffecedc88fd02c8bd","slug":"video-the-sit-in-protest-demanding-the-release-of-the-tohana-detained-sikhs-continued-for-the-second-day-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना बंदी सिक्खों की रिहाई को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना बंदी सिक्खों की रिहाई को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी।
टोहाना। बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समुदाय का 7 दिवसीय सांकेतिक धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना 27 अगस्त से 2 सितंबर तक समस्त भाईचारे की ओर से दिया जा रहा है।
धरने का नेतृत्व कर रहे कुलविंद्र सिंह ने कहा कि देश की विभिन्न जेलों में कई सिख बंदी सजा पूरी होने के बावजूद जेलों में बंद हैं। लंबे समय से उनकी रिहाई की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। यह लड़ाई किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि इंसाफ की लड़ाई है।
उन्होंने सरकार से मानवीय आधार पर बंदी सिखों की रिहाई की अपील की। शुक्रवार को पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह पूर्नमाजरा और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य अमनप्रीत कौर ने धरने को समर्थन दिया। 2 सितंबर को धरना समाप्ति के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।