Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sanitation workers in Tohana stage a unique protest; symbolic flowers representing the government's effigy are cast into a filthy drain.
{"_id":"6a9d13b0c3abb928a008f7a6","slug":"video-sanitation-workers-in-tohana-stage-a-unique-protest-symbolic-flowers-representing-the-governments-effigy-are-cast-into-a-filthy-drain-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में सफाई कर्मचारियों का अनोखा विरोध, सरकार के पुतले के प्रतीकात्मक फूल गंदे नाले में बहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में सफाई कर्मचारियों का अनोखा विरोध, सरकार के पुतले के प्रतीकात्मक फूल गंदे नाले में बहाए
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों का आंदोलन रविवार को तेज हो गया। कर्मचारियों ने वाल्मीकि चौक पर हरियाणा सरकार का पुतला दहन किया और नारेबाजी करते हुए शहर में रोष प्रदर्शन निकाला।
प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। पुतला दहन से बचे प्रतीकात्मक
फूलों को कर्मचारियों ने गंदे नाले में प्रवाहित कर दिया। इस दौरान कई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर पिंडदान जैसी रस्म भी निभाई। हाथों में 'हरियाणा सरकार मुर्दाबाद' की तख्तियां और 'शहर में विशाल आक्रोश प्रदर्शन' का बैनर लेकर कर्मचारी सड़कों पर उतरे।
इस मौके पर संघ के प्रधान रविंद्र ने कहा कि आज हमने वाल्मीकि चौक में सरकार के पुतले का दहन किया था। उन्होंने कहा कि जिस गंगा में हम सफाई का काम करते हैं, अगर सरकार अच्छे काम करती तो हम उसे हरिद्वार, गंगासागर लेकर जाते, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण नाले बंद पड़े हैं, जो सरकार ने ही बंद करवाए हैं। इसलिए हमने अपने साथियों के साथ फूलों को इस गंदे नाले में अर्पित किया है।
प्रधान ने आरोप लगाया कि सरकार कह रही है कि 13-14 में से 12 मांगों का समाधान हो गया है, लेकिन यह कर्मचारियों और जनता को बेवकूफ बनाने वाला झूठा आश्वासन है। जब तक मांगों का लिखित आदेश विभागों में नहीं भेजा जाता, तब तक नगर पालिका के फायर के साथी हड़ताल और रोष प्रदर्शन को मजबूती से जारी रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।