{"_id":"686e2b36a46d62525802d6c9","slug":"video-pension-amount-will-not-be-considered-as-income-in-family-identity-card-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: आरटीआई में हुआ स्पष्ट, पेंशन राशि को परिवार पहचान पत्र में नहीं माना जाएगा आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: आरटीआई में हुआ स्पष्ट, पेंशन राशि को परिवार पहचान पत्र में नहीं माना जाएगा आय
शहर निवासी अंकुश गोयल द्वारा सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत परिवार पहचान पत्र की आय के संबंध में मांगी गई जानकारी प्राप्त होने पर अब बड़ा स्पष्टीकरण मिला है। इस संबंध में प्राप्त हुए एक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वृद्ध, विकलांग व विधवा पेंशनधारकों को प्रत्येक माह मिलने वाली राशि को आय का स्त्रोत नहीं माना जाएगा। इससे पेंशनधारकों को बड़ी राहत मिलेगी। विदित है कि पहले विधवा, वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन को पीपीपी में परिवार की आय के रूप में माना जाता था। इससे पेंशनधारक सदस्यों वाले परिवारों की आय पीपीपी में बढ़ जाती थी। इससे सर्वाधिक परेशानी उन्हें हो रही थी, जो पेंशनधारक अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं। इससे उनकी वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में तीन लाख रुपए से अधिक हो रही थी, लेकिन अब आरटीआई से प्राप्त सूचना में पेंशन राशि को आय का स्त्रोत न मानने की स्थिति स्पष्ट होने से हरियाणा वासियों को बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।