Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
cleanliness drive was carried out at midnight in Tohana, Fatehabad; sanitation workers staged a massive protest police took them into custody
{"_id":"6a94fb982f4e7fd1de0634d4","slug":"video-cleanliness-drive-was-carried-out-at-midnight-in-tohana-fatehabad-sanitation-workers-staged-a-massive-protest-police-took-them-into-custody-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: शहर में आधी रात को चला सफाई अभियान, सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: शहर में आधी रात को चला सफाई अभियान, सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया
शहर में प्रशासन द्वारा देर रात सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ महिला कर्मचारी जेसीबी के आगे लेट गई जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने देर रात्रि करीबन साढ़े दस बजे शहर के मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान शुरू किया। इससे पहले धरने पर शहर में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस बसों में भरकर समैन, पारता और भुना गांवों की ओर ले जाया गया। करीब दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद उन्हें टोहाना की सीमा पर छोड़ दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई के दौरान शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार और सदर थाना प्रभारी साधुराम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
अभियान के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक 44 वर्षीय महिला सफाई कर्मचारी राधा रानी घबराहट के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। प्रशाशन ने तुरंत उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
कर्मचारी नेता रविन्द्र और सुभाष ने प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे अपने हकों के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है और दमनकारी नीति अपना रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।