Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Laborers begin a sit-in protest at the Tohana Central Warehouse; raise slogans against the contractor.
{"_id":"6a954e29bdc64c77bb012d1b","slug":"video-laborers-begin-a-sit-in-protest-at-the-tohana-central-warehouse-raise-slogans-against-the-contractor-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना सेंट्रल वेयरहाउस गोदाम पर मजदूरों का धरना शुरू, ठेकेदार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना सेंट्रल वेयरहाउस गोदाम पर मजदूरों का धरना शुरू, ठेकेदार के खिलाफ की नारेबाजी
टोहाना। सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन गोदाम परिसर में सोमवार से मजदूरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने का नेतृत्व प्रधान बीरा राम कर रहे हैं।
प्रधान बीरा राम ने बताया कि करीब दो महीने पहले एसएच लेबर कंपनी के नए ठेकेदार ने कार्यभार संभाला है। आरोप है कि ठेकेदार 20-25 फुट ऊंचे रैक लगाने का पैसा देने से इंकार कर रहा है और कह रहा है कि काम करना है तो करो, नहीं तो वह बाहर से लेबर ले आएगा।
बीरा ने बताया कि पहले रैक लगाने पर प्रति बैग के हिसाब से लेबर का भुगतान होता था, लेकिन नए ठेकेदार के साथ अभी तक रेट को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। इससे करीब 200 मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन में धारसूल, भुना, फतेहाबाद, जाखल, डबवाली, कलांवाली, भट्टू और टोहाना के मजदूर शामिल हैं।
वहीं सीडब्ल्यूसी मैनेजर हनुमान सिंह ने बताया कि लेबर और ठेकेदार के बीच प्रति बैग रेट को लेकर बातचीत नहीं हो पाई है। ठेकेदार को बुलाकर मामला सुलझाने और मजदूरों की पेमेंट समय पर कराने का प्रयास किया जाएगा। मजदूरों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।