{"_id":"6ac389474064e17ff40cfd49","slug":"video-paddy-procurement-likely-to-begin-at-the-grain-market-farmers-flock-to-the-site-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू होने के आसार. किसानो की उमडी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू होने के आसार. किसानो की उमडी भीड़
फतेहाबाद। शहर की पुरानी अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू होने के इंतजार में किसान पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। सोमवार से धान की खरीद शुरू होने की सूचना मिलते ही सुबह से ही मंडी में किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचने लगे। सोमवार सुबह 11 बजे तक करीब 200 गेटपास जारी किए जा चुके थे।
किसानों का कहना है कि धान की खरीद शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। कई दिनों से मंडी में फसल लेकर इंतजार कर रहे किसानों को खरीद शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। किसानों ने बताया कि धान की बिक्री होने के बाद वे अपने खेतों में लौट सकेंगे और पराली की गांठ बनाने का काम शुरू कर पाएंगे। इसके साथ ही आगामी फसलों की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में भी आसानी होगी। किसानों ने प्रशासन से धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।