Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Inspirational insights can be drawn from the life and teachings of Maharishi Valmiki: Former Parliamentary Secretary Ch. Dudaram
{"_id":"6adf2edbbeaf7e294a0210ea","slug":"video-inspirational-insights-can-be-drawn-from-the-life-and-teachings-of-maharishi-valmiki-former-parliamentary-secretary-ch-dudaram-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं शिक्षाओं से मिलते हैं प्रेरणादायी विचार: पूर्व संसदीय सचिव चौ. दुड़ाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं शिक्षाओं से मिलते हैं प्रेरणादायी विचार: पूर्व संसदीय सचिव चौ. दुड़ाराम
फतेहाबाद। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके मानव के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया है और उनकी शिक्षाएं हमें कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, सेवा, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।
यह उद्गार पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम ने सोमवार को संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत लघु सचिवालय स्थित सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहे। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनकी शिक्षाओं और रामायण के माध्यम से समाज को मिले नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने रामायण में वर्णित भगवान श्री राम के मर्यादित आचरण, माता सीता के धैर्य, लक्ष्मण की सेवा भावना और पारिवारिक संबंधों की गरिमा के वर्णन पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण हमें मर्यादा, न्याय और त्याग, कर्तव्य के प्रति बोध कराने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित जनों को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बधाई भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।