{"_id":"6adf92c5e4baec0a250c7870","slug":"tailors-body-found-in-bhakra-canal-near-makkhewala-village-in-punjab-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163688-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पंजाब के गांव माक्खेवाला के पास भाखड़ा नहर में मिला दर्जी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पंजाब के गांव माक्खेवाला के पास भाखड़ा नहर में मिला दर्जी का शव
Mon, 26 Oct 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में परिजनों से मृतक के पोस्टमार्टम को लेकर कार्रवाई करने की बात करते हुए जांच अध
रतिया। गांव निक्कुआना निवासी जसवीर सिंह (45) का शव दो दिन बाद सोमवार को पंजाब के माक्खेवाला गांव के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। परिजनों ने मौत के मामले में अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जसवीर सिंह गांव में टेलर की दुकान चलाता था। दो दिन पहले देर रात वह दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान वह पीने के पानी का कैंपर भरने के लिए भाखड़ा नहर के किनारे गया। बताया जा रहा है कि पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई। बाद में एचडीआरएफ की टीम को भी सर्च अभियान में लगाया गया। टीम लगातार दो दिन तक उसकी तलाश करती रही। सोमवार को पंजाब के माक्खेवाला गांव के पास नहर में उसका शव मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज ज्योति प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी गुरुदित ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।