{"_id":"6adf8d4a62cf444e9b0e4581","slug":"security-tightened-during-festivals-police-formed-50-teams-for-surveillance-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163675-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, निगरानी के लिए पुलिस ने बनाईं 50 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: त्योहारों पर सुरक्षा कड़ी, निगरानी के लिए पुलिस ने बनाईं 50 टीमें
विज्ञापन
फतेहाबाद में नाकेबंदी के दौरान चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। त्योहारों के सीजन में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिला पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। एसपी निकिता खट्टर के मार्गदर्शन में निगरानी के लिए 50 टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस कर्मचारी बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर रहे हैं। राइडर, पीसीआर और ईआरवी टीमें भी सक्रिय हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साइबर सेल सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो, आपत्तिजनक टिप्पणियों और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से संदेश, फोटो और वीडियो की सत्यता जांचे बिना साझा नहीं करने की अपील की। किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें।