Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Tohana, Fatehabad, Piyush was murdered by his friends due to a love affair. Two accused have been apprehended and produced in court, where they were taken into custody on remand.
{"_id":"693e7fe45fa609e797092fb7","slug":"video-in-tohana-fatehabad-piyush-was-murdered-by-his-friends-due-to-a-love-affair-two-accused-have-been-apprehended-and-produced-in-court-where-they-were-taken-into-custody-on-remand-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में टोहाना में प्रेम प्रसंग के चलते दोस्तों ने की थी पीयूष की हत्या, दो आरोपी काबू,न्यायलय में पेश कर लिया रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में टोहाना में प्रेम प्रसंग के चलते दोस्तों ने की थी पीयूष की हत्या, दो आरोपी काबू,न्यायलय में पेश कर लिया रिमांड पर
शहर की शक्ति नगर निवासी 16 वर्षीय पीयूष की गला घोंट कर हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर डालने के मामले में शहर पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय सुरेंद्र और 21 वर्षीय अमन के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया कपड़ा बरामद किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र एक लड़की से सोशल मीडिया पर बातचीत करता था उसी लड़की से पीयूष ने भी इंस्टाग्राम पर लड़की बातचीत शुरू कर दी।
पीयूष को कई बार समझाया गया लेकिन वह नहीं माना दोनों ये पीयूष को मारने के लिए योजना बनाई जिसके तहत सुरेंद्र और अमन पीयूष को दुकान से बुलाकर ले गए थे। प्रह्लाद सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपियों ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता दीपक के बयान पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी उसे मंगलवार को घर से के गए थे जिसके बाद पीयूष को शराब पिलाई और फिर नशे में आरोपियों ने पीयूष का कपड़े से गला दबा कर हत्या कर दी थी, आरोपी पीयूष के शव नहर में फेंक कर नष्ट करना चाहते थे लेकिन वहां से रेलगाड़ी के आने के कारण पीयूष को ट्रैक पर छोड़ दिया जिसके बाद रेलगाड़ी पियूष के शव के उपर से चली गई और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।