Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Financial aid of Rs 2.01 crore provided to 15 cow shelters; MLA Jarnail Singh distributed the cheques.
{"_id":"6af59fbcea4b30e5500e80c5","slug":"video-financial-aid-of-rs-201-crore-provided-to-15-cow-shelters-mla-jarnail-singh-distributed-the-cheques-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 गोशालाओं को 2.01 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, विधायक जरनैल सिंह ने वितरित किए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 गोशालाओं को 2.01 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, विधायक जरनैल सिंह ने वितरित किए चेक
रतिया : गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से रतिया विधानसभा क्षेत्र की 15 गोशालाओं को 2 करोड़ 1 लाख 79 हजार 344 रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। गुरुवार को स्थानीय श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जरनैल सिंह ने विभिन्न गोशालाओं के प्रतिनिधियों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए।
इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण के साथ-साथ गोशालाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गोशालाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता से गोवंश के पालन-पोषण और बेहतर व्यवस्थाएं करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और इसके लिए सरकार का निरंतर सहयोग मिल रहा है।
इन गोशालाओं को मिली अनुदान राशि
विधायक की ओर से वितरित राशि के तहत श्रीकृष्ण गोशाला रतिया को 45 लाख 80 हजार 990 रुपये, श्रीकृष्ण गोशाला भोडिया खेड़ा को 22 लाख 40 हजार 282 रुपये, श्री श्री 108 स्वामी महेश मुनि जी महाराज गोशाला ट्रस्ट शहीदांवाली को 15 लाख 65 हजार 990 रुपये, श्री गुरु नानक गोशाला ढाणी जाखन दादी को 14 लाख 95 हजार 912 रुपये, श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला महमड़ा को 11 लाख 92 हजार 978 रुपये और श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला नागपुर को 11 लाख 31 हजार 177 रुपये की राशि दी गई।
इसी प्रकार श्री राधा कृष्ण गोशाला भिरड़ाना को 11 लाख 26 हजार 211 रुपये, श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला अयाल्की को 11 लाख 11 हजार 716 रुपये, श्रीकृष्ण कस्तूरी गोशाला समिति दौलतपुर को 8 लाख 90 हजार 595 रुपये, श्री महर्षि दयानंद गोशाला खैराती खेड़ा को 5 लाख 90 हजार 419 रुपये और श्री निराला बाबा गोशाला बबनपुर को 5 लाख 10 हजार 961 रुपये दिए गए।
इसके अलावा गौ संवर्धन एवं कृषि विकास समिति रतिया को 4 लाख 89 हजार 441 रुपये, श्रीकृष्ण प्रणामी नंदीशाला ढिंगसरा को 4 लाख 88 हजार 337 रुपये, श्री राधा कृष्ण गोशाला सोसाइटी करनौली को 3 लाख 56 हजार 459 रुपये तथा श्री शिवभोले नंदीशाला रतिया को 3 लाख 40 हजार 787 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई। विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से गोशालाओं में रखे गए पशुओं के पालन-पोषण के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके तहत प्रत्येक गाय के लिए प्रतिदिन 20 रुपये, नंदी के लिए 25 रुपये तथा बछड़ा या बछड़ी के लिए 10 रुपये की दर से सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। वहीं, सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए प्रति पशु 600 से 800 रुपये तक का खर्च भी दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि गोशालाओं को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने पर 90 प्रतिशत तक अनुदान देने का प्रावधान है। इससे गोशालाओं का बिजली खर्च कम होगा और उन्हें व्यवस्थाएं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विधायक ने आश्वासन दिया कि रतिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनहित के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान छिन्द्रपाल, महासचिव सुखविन्द्र, उपप्रधान गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष विजय सिंगला,उमाकांत, सोनू ग्रोवर, ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष केवल मेहता, नगर पालिका उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा पार्षद विजय गर्ग ,गौरव शर्मा ,अजय गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।