Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Front tire of a moving state transport bus bursts; 50 passengers face life-threatening situation
{"_id":"6adf5e6f7ed4700fb509d79e","slug":"video-fatehabad-front-tire-of-a-moving-state-transport-bus-bursts-50-passengers-face-life-threatening-situation-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: चलती रोडवेज बस का अगला टायर फटा, 50 यात्रियों की जान पर बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: चलती रोडवेज बस का अगला टायर फटा, 50 यात्रियों की जान पर बनी
फतेहाबाद। चलती रोडवेज बस का अगला टायर अचानक फटने से सोमवार सुबह करीब 50 यात्रियों की जान पर बन आई। गांव मानावाली के पास तेज धमाके के साथ टायर फटने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस असंतुलित होने की आशंका के बीच चालक राकेश ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण पाया और उसे सुरक्षित रोक लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
हरियाणा रोडवेज की बस सोमवार सुबह भट्टूकलां से फतेहाबाद की ओर आ रही थी। सुबह करीब सवा नौ बजे बस गांव मानावाली के पास पहुंची तो अचानक उसका अगला टायर फट गया। तेज आवाज सुनकर यात्री घबरा गए। कुछ देर के लिए बस में चीख-पुकार जैसी स्थिति बन गई। चालक ने स्थिति को संभालते हुए बस को रोक दिया।
बस पलटने का भी था खतरा
चालक राकेश ने बताया कि बस चलते समय अचानक अगला टायर फट गया था। उस समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ने पर गंभीर हादसा हो सकता था। ऐसे में बस को नियंत्रित कर रोकना चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, समय रहते बस रुकने से यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
नियमित जांच की जरूरत फिर आई सामने
घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। हादसे के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के टायरों की स्थिति और नियमित तकनीकी जांच के महत्व को सामने ला दिया है। चलते वाहन में टायर फटने जैसी घटना गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।