Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Congress leader Mukesh Prajapati detained following the call to march to Delhi; says police are like family, questions are directed straight at the government.
{"_id":"6ac9eb4a3ff08c285707ab85","slug":"video-congress-leader-mukesh-prajapati-detained-following-the-call-to-march-to-delhi-says-police-are-like-family-questions-are-directed-straight-at-the-government-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कूच के आह्वान के बाद कांग्रेस नेता मुकेश प्रजापति डिटेन, बोले: पुलिस हमारा परिवार, सवाल सीधे सरकार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली कूच के आह्वान के बाद कांग्रेस नेता मुकेश प्रजापति डिटेन, बोले: पुलिस हमारा परिवार, सवाल सीधे सरकार से
कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश प्रजापति द्वारा सैकड़ों युवा साथियों के साथ दिल्ली कूच का आह्वान करते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने बीती शाम को ही मुकेश प्रजापति को उनके निवास स्थान पर नजरबंद कर दिया।
युवाओं के बड़े जत्थे के साथ दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेता पर हुई इस कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। डिटेन किए जाने के बाद सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुकेश प्रजापति ने कहा कि पुलिस और प्रशासन हमारे अपने लोग हैं और हम उनका पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई पुलिस या प्रशासन से नहीं, बल्कि सरकार की नीतियों और उसकी जवाबदेही से है।
मुकेश प्रजापति ने सवाल उठाते हुए कहा कि आज सवाल सीधे तौर पर सरकार से है कि आखिर जनता के हक और अधिकारों की आवाज उठाने वालों को रोकने की नौबत क्यों आ रही है। जब मुख्य सवाल ज्ञानेश कुमार की जवाबदेही का है, तो सरकार उन्हें बचाने पर क्यों अड़ी हुई है।
यदि उनके कामकाज और भूमिका पर इतने गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तो निष्पक्ष जांच करवाई जानी चाहिए और उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का सहारा लिया जा रहा है, जबकि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। सरकार को यह जवाब देना होगा कि आखिर ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई करने से क्यों बचा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।