{"_id":"6abf2964a1c7bc54840eb13d","slug":"video-cleanliness-drive-was-conducted-in-fatehabad-to-spread-the-message-of-cleanliness-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छ भारत मिशन शहरी के वाइस चेयरमैन प्रमोद कौशिक, नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, नगर परिषद के ईओ सुरेश कुमार और स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ ने सफाई अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन शहरी के वाइस चेयरमैन प्रमोद कौशिक ने लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए। उन्होंने लोगों से पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है। इसके इस्तेमाल से न केवल प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि नालियों में फंसने के कारण जलभराव जैसी समस्याएं भी पैदा होती हैं।
प्रमोद कौशिक ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर परिषद या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है। प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घर और आसपास के क्षेत्र में सफाई बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और गीले-सूखे कचरे को अलग रखने की आदत अपनाने से शहर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी।
नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, ईओ सुरेश कुमार और सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ ने भी लोगों से सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा और लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।