Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Certified mustard seeds distributed to farmers in Fatehabad under the National Mission on Edible Oils-Oilseeds
{"_id":"6ad8735e3f52223f0d0450a9","slug":"video-certified-mustard-seeds-distributed-to-farmers-in-fatehabad-under-the-national-mission-on-edible-oils-oilseeds-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के तहत किसानों को वितरित किया प्रमाणित सरसों बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के तहत किसानों को वितरित किया प्रमाणित सरसों बीज
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की ओर से रबी सीजन 2026-27 के तहत राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के अंतर्गत किसानों को निशुल्क प्रमाणित सरसों बीज वितरित किया गया। स्मार्ट किसान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, हसंगा, रतिया, फतेहाबाद द्वारा मूल्य श्रृंखला भागीदार के रूप में किसानों तक प्रमाणित बीज पहुंचाने की पहल की गई है।
शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर दो पर आयोजित वितरण कार्यक्रम में प्रत्येक पात्र किसान को दो एकड़ भूमि के लिए सरसों का बीज उपलब्ध करवाया गया। कृषि विकास अधिकारी अमित कुमार ने किसानों से अपील की कि वे सरसों की बिजाई के लिए प्रमाणित बीज ही खरीदें, ताकि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर हो सके।
उन्होंने बताया कि बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पिछले वर्ष की फसल का पंजीकरण संबंधी दस्तावेज साथ लाने होंगे। मिशन का उद्देश्य तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।