Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
At Mehuwala Head in Fatehabad, a curved bridge has become a site for accidents; the safety wall is broken, and the movement of large vehicles has been halted
{"_id":"6ae45e49f409a2a757031695","slug":"video-at-mehuwala-head-in-fatehabad-a-curved-bridge-has-become-a-site-for-accidents-the-safety-wall-is-broken-and-the-movement-of-large-vehicles-has-been-halted-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में मेहूवाला हेड पर घुमावदार पुल बना हादसों का कारण, सुरक्षा दीवार टूटी, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में मेहूवाला हेड पर घुमावदार पुल बना हादसों का कारण, सुरक्षा दीवार टूटी, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद
फतेहाबाद डिस्टीब्यूट्री नहर के मेहूवाला हेड पर बना करीब 75 वर्ष पुराना घुमावदार पुल लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बना हुआ है। पुल की सुरक्षा दीवार चार-पांच सालों से टूटी हुई है। वहीं पुल के घुमावदार होने और सुरक्षा दीवार टूटी होने से तीन बार हादसे हो चुके हैं।
पुल की जर्जर हालत और पहले हो चुके हादसों के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालात ये है कि रतिया के गांव ब्राहम्णवाला में पौने दो साल पहले हुए हादसे जैसा खतरा बना हुआ है। इस दौरान 10 लोगों की जान गई थी।
ग्रामीणों के अनुसार, इस पुल पर अब तक तीन बार हादसे हो चुके हैं। इनमें एक बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया था, जबकि दो अन्य व्यक्ति भी हादसों में घायल हो चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल की स्थिति पहले से ही खस्ताहाल है और सर्दी के मौसम में धुंध के दौरान यहां से गुजरना और अधिक जोखिम भरा हो जाता है। पुल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण वाहन चालकों को रास्ते का सही अंदाजा लगाने में भी दिक्कत होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।