Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A state public health supervisory team inspected the Community Health Centre in Bhattu Kalan, Fatehabad.
{"_id":"6ae454e254b2a94f2706d2f5","slug":"video-a-state-public-health-supervisory-team-inspected-the-community-health-centre-in-bhattu-kalan-fatehabad-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के भट्टूकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का राज्य जन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दल ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के भट्टूकलां में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का राज्य जन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दल ने किया निरीक्षण
राज्य जनस्वास्थ्य पर्यवेक्षक दल ने शुक्रवार को भट्टूकलां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी शौर्य झा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टीकाकरण कक्ष, टीकाकरण से संबंधित रिकॉर्ड, डिलीवरी केंद्र और ओपीडी कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं और विभागीय रिकॉर्ड की जांच की।
इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित एवं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े दस्तावेजों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एएसएमओ डॉ. सुरेंद्र बिसु, डॉ. हेमंत सोनी (नोडल रेबीज एवं स्नेक बाइट), जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मित्तल और डाटा मैनेजर सुनील बरड़वाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।