Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
A major protest will be held in Tohana tomorrow; effigies of the minister and the PM will be burned.
{"_id":"6a62126a16b5f678cb0d0124","slug":"video-a-major-protest-will-be-held-in-tohana-tomorrow-effigies-of-the-minister-and-the-pm-will-be-burned-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में कल होगा बड़ा प्रदर्शन, मंत्री और पीएम का पुतला फूंका जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में कल होगा बड़ा प्रदर्शन, मंत्री और पीएम का पुतला फूंका जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में टोहाना में किसान, कर्मचारी और मजदूर संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। छात्रों पर पुलिस की बर्बरता, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और पेपर लीक से तंग आकर जान गंवाने वाले छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को पक्का मोर्चा टोहाना पर सभी संगठनों की बैठक हुई।
बैठक में फैसला लिया गया कि 24 जुलाई को सुबह 10 बजे पक्का मोर्चा टोहाना पर एकत्र होकर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद बराड़ चौक पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा।
बैठक में जगतार सिंह किसान सभा, लाभ सिंह बीकेयू नैन, रणजीत सिंह ढिल्लों बीकेयू उगराहां, ओमप्रकाश अनेजा सीटू, रवींद्र कुमार एसकेएस, उदय राज अन्नदाता किसान यूनियन, विनोद सिला अध्यापक संघ, प्यारा राम खेत मजदूर यूनियन और बलजीत सिंह शहीद भगत सिंह किसान सभा सहित अनेक नेताओं ने हिस्सा लिया।
नेताओं ने किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी और छात्र संगठनों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर जंतर-मंतर आंदोलन को मजबूत करें और शहीद हुई बेटी को श्रद्धांजलि दें। वक्ताओं ने कहा कि पेपर माफिया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।