फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Marketing Board team scrutinizes records at the mandi for the second consecutive day.

Charkhi Dadri News: मंडी में लगातार दूसरे दिन मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने खंगाला रिकॉर्ड

Tue, 06 Oct 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 06 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Marketing Board team scrutinizes records at the mandi for the second consecutive day.
अनाज मंडी परिसर में बाजरा की उपज खाली करते श्रमिक।
फोटो 11 : अनाज मंडी परिसर में बाजरा की उपज खाली करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन


फोटो 12 : बसंत कुमार टीम प्रभारी
-गुरुग्राम से पहुंची टीम ने खंगाले आवक, गेट पास आदि खरीद से संबंधित दस्तावेज
-रविवार को जोनल एडमिनिस्ट्रेटर ने किया था औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अनाज मंडी में मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों की गतिविधियों से हलचल बढ़ गई है। लगातार दूसरे दिन मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने रिकॉर्ड खंगाला। अधिकारियों की सक्रियता देखी गई। रविवार को अवकाश के दिन क्षेत्रीय प्रशासक जितेंद्र कुमार ने मंडी का औचक निरीक्षण किया था।
उन्होंने आढ़तियों और किसानों से खरीद व्यवस्था को लेकर बातचीत की थी। इसके बाद सोमवार को उनकी ओर से नियुक्त टीम मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंची। टीम खरीद से जुड़े दस्तावेज की जांच करने आई थी। सचिव बसंत कुमार के नेतृत्व में सहायक सचिव सत्यपाल यादव, अनिल कुमार, जयकिशन, टेकचंद और लिपिक राजकुमार शामिल थे।
विज्ञापन

टीम सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे कार्यालय पहुंची। उन्होंने करीब एक घंटे तक आवक, गेट पास और खरीद के रिकॉर्ड की जांच की। आवश्यक दस्तावेज खंगालने के बाद टीम लौट गई। अधिकारियों की यह सक्रियता मंडी की खरीद व्यवस्था को लेकर चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम ने किन दस्तावेज की पड़ताल की, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच में क्या सामने आया, यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के उद्देश्य पर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया गया। अब जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

मंडी में हलचल रही
अनाज मंडी में बाजरा की उपज लगातार बढ़ रही है। इसी बीच अधिकारियों की यह गतिविधि हुई है। क्षेत्रीय प्रशासक ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे। दस्तावेज की जांच से मंडी आढ़तियों और मार्केट कमेटी अधिकारियों में हलचल देखी गई।


वर्सन:
हमने खरीद से संबंधित पूरा रिकॉर्ड टीम के सामने रख दिया था, टीम के अधिकरियों को किसी भी जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
-विद्यासागर, सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed