फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Renovation work at Rose Garden incomplete; resentment expressed.

Charkhi Dadri News: रोजगार्डन में नवीनीकरण का काम अधूरा, जताया रोष

Tue, 06 Oct 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 06 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Renovation work at Rose Garden incomplete; resentment expressed.
चरखी दादरी। शहर के रोजगार्डन की बदहाली और अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए भगत सिंह सेनाध्यक्ष कृष्ण फोगाट के नेतृत्व में लोगों ने रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

कृष्ण फोगाट ने कहा कि पार्क में मरम्मत कार्य शुरू हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है। अब तक पार्क के चारों तरफ की पगडंडी तक पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य को निर्धारित योजना, समय-सीमा और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाना चाहिए। इतने लंबे समय बाद भी काम का अधूरा रहना व्यवस्था की निगरानी और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि पार्क आमजन के लिए महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान हैं जहां लोग सुबह-शाम सैर करने और समय बिताने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लंबे समय तक विकास कार्य अधूरे रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कृष्ण फोगाट ने कहा कि पार्क की व्यवस्था रामभरोसे चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पार्क में मरम्मत कार्य पूरा होने की समय-सीमा बताई जाए और अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा कराया जाए ताकि शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिल सके। इस मौके पर नवल सिंह, महेंद्र जाखड़, मास्टर जयवीर,जगबीर श्योराण, दयावंती, कमलेश, बीरमति, संजय, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed