{"_id":"6ade08f125fb9719e90ca802","slug":"video-increased-demand-for-sarees-and-designer-suits-for-karwa-chauth-crowds-throng-the-markets-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर साड़ियों और डिजाइनर सूटों की बढ़ी मांग, बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर साड़ियों और डिजाइनर सूटों की बढ़ी मांग, बाजारों में उमड़ी भीड़
चरखी दादरी। करवाचौथ पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। कपड़ों के शोरूम, क्लॉथ हाउस और साड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार साड़ियां व डिजाइनर सूट खरीद रही हैं। कारोबारियों को जिले में करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
स्थानीय कपड़ा कारोबारी अशोक डावरा के अनुसार, गंगा ब्रांड, फर्रुखाबादी और बनारसी सूटों की मांग अधिक है। इनकी कीमत पांच हजार से 15 हजार रुपये तक है। महिलाएं आकर्षक डिजाइन, कढ़ाई और बेहतर गुणवत्ता वाले परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं।
वहीं, साड़ी विक्रेता अमित गुप्ता ने बताया कि गहरे गुलाबी और हरे रंग की साड़ियों का क्रेज बढ़ा है। जयपुरी शिफॉन, प्योर सिल्क, बंगलोरिया और करवाचौथ लिखी साड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में साड़ियों की कीमत 250 से आठ हजार रुपये तक है।
त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न रंगों और डिजाइनों के परिधानों का स्टॉक तैयार किया है। किफायती कपड़ों से लेकर महंगे डिजाइनर परिधानों तक विकल्प उपलब्ध होने से हर बजट के ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि पर्व तक बाजारों में रौनक और बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।