फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Only those panchayats that have executed 'kaccha' (temporary/unpaved) works will be eligible to receive a budget for 'pakka' (permanent/paved) works

Charkhi Dadri News: कच्चे कार्य करने वाली पंचायतों को ही मिल सकेगा पक्के कामों के लिए बजट

Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 25 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Only those panchayats that have executed 'kaccha' (temporary/unpaved) works will be eligible to receive a budget for 'pakka' (permanent/paved) works
गांव में कच्चा रास्ता, जिसका काम करवाया जा सकता है।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांवों में विकास कार्यों को गति देने और श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार ने वीबी-जी राम जी योजना के तहत पंचायतों के लिए बजट जारी करने की व्यवस्था निर्धारित की है।
विज्ञापन

इसके तहत पंचायतों को 60:40 के अनुपात में बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना में कच्चे कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। जो ग्राम पंचायतें कच्चे कार्य करवाएंगी उन्हें ही पक्के विकास कार्यों के लिए बजट का लाभ मिल सकेगा। ऐसे में पंचायतों को अतिरिक्त बजट प्राप्त करने के लिए कच्चे कार्य करवाने पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

ये कार्य हो सकेंगे
योजना के तहत कच्चे कार्यों में पौधरोपण, झाड़ियों की सफाई और अन्य श्रम आधारित कार्यों को शामिल किया गया है। वहीं, पक्के कार्यों में सीमेंट और कंक्रीट से संबंधित निर्माण कार्य शामिल होंगे। सरकार की मंशा है कि गांवों में विकास कार्यों के साथ-साथ ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। इसी उद्देश्य से बजट आवंटन को कच्चे और पक्के कार्यों से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे कार्य करवाने पर मिलेगा 40 प्रतिशत अतिरिक्त बजट
योजना के प्रावधानों के अनुसार पंचायतों को 60:40 के अनुपात में बजट जारी किया जाएगा। कच्चे कार्य करवाना पंचायतों के लिए जरूरी होगा। यदि पंचायतें पक्के निर्माण कार्य करवाना चाहती हैं और इसके लिए 40 प्रतिशत अतिरिक्त बजट का लाभ लेना चाहती हैं तो उन्हें निर्धारित कच्चे कार्य भी करवाने होंगे। इससे पंचायतों को गांवों में पौधरोपण, सफाई और अन्य श्रम आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
कच्चे कार्यों में अधिक श्रमिकों को लगाया जा सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ गांवों के पर्यावरण और साफ-सफाई में भी सुधार होने की उम्मीद है। पौधरोपण से हरियाली बढ़ाने और झाड़ियों की सफाई से गांवों के सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
जिले की 108 पंचायतों में तैयार होगा कार्यों का खाका
जिले में कुल 108 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी पंचायतों में वीबी-जी राम जी योजना के तहत विकास और श्रम आधारित कार्य करवाने का खाका तैयार किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर जरूरत के अनुसार कच्चे और पक्के कार्यों की योजना बनाई जाएगी, ताकि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार बजट का उपयोग किया जा सके। योजना के तहत पंचायतों को विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करते समय कच्चे कार्यों को भी पर्याप्त महत्व देना होगा।
इससे गांवों में केवल निर्माण कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित नहीं रहेगा, बल्कि श्रमिकों को काम उपलब्ध करवाने वाले कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। विकास और श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य को एक साथ पूरा किया जा सके।

वर्जन:
सरकार वीबीरामजी योजना के तरह श्रमिकों को अधिक से अधिक काम देना चाहती है। जो पंचायत कच्चे कार्य करवाएगी, उसे अतिरिक्त 40 प्रतिशत कार्यों का बजट मिलेगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों की ओर से खाका को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मंजीत फोगाट, एबीपीओ, वीवीजीरामजी योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed