फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Congress workers held a protest as part of the 'Save the Vote, Save the Nation' campaign

Charkhi Dadri News: वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 25 Oct 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 25 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congress workers held a protest as part of the 'Save the Vote, Save the Nation' campaign
बाैंद कलां में आयोजित प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। बौंंदकलां ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत शनिवार को रोष प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष सतबीर फोगाट ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सेवादल अध्यक्ष एवं वोट बचाओ अभियान की जिला प्रभारी डॉ. पूनम चौहान और प्रदेश कांग्रेस महिला सेवादल की अध्यक्ष सुनीता शर्मा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश गुप्ता के इस्तीफे की मांग उठाते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। डॉ. पूनम चौहान ने कहा कि राहुल गांधी जनता के अधिकारों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिक की आवाज, सम्मान और लोकतंत्र की बुनियाद है।
विज्ञापन

चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि जनता का लोकतंत्र पर विश्वास बना रहे। उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से लोगों को उनके सांविधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सुनीता शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, मनीषा सांगवान, राजू मान, सुरेंद्र परमार, महेंद्र सोनी, समीर श्योराण, अधिवक्ता सुनील सांगवान, रब्बू पंवार, करण गोठड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed