{"_id":"68ad6707928730b79d03cc06","slug":"video-heavy-rains-in-charkhi-dadri-roads-filled-with-two-feet-of-water-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में झमाझम बरसे बदरा, सड़कों पर भरा दो फुट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में झमाझम बरसे बदरा, सड़कों पर भरा दो फुट पानी
दादरी जिले में मंगलवार को बदरा जमकर बरसे। करीब चार घंटे में 35 एमएम बारिश हुई, जिसने प्रशासन के मानसून सीजन के पुख्ता प्रबंधों के दावों की पोल खोल दी। बारिश के चलते शहर के सभी मुख्यमार्गों पर पानी भर गया और कई जगहों पर तो घुटनों तक पानी भरा रहा। वहीं, शहर के ज्यादातर मुख्यमार्ग पानी में डूबे रहे
कई घंटों तक निकासी नहीं होने से लोग प्रशासन को कोसते नजर आए। हालांकि लगातार तीसरे दिन बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दोपहर बाद तक बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के चलते लोगों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा।
मंगलवार सुबह करीब पौने नौ बजे बारिश शुरू हुई। शुरुआत में बूंदाबांदी हुई लेकिन दस मिनट बाद ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर एक बजे तक रुक-रुक कर बारिश हुई और शहर की सीवर लाइनें बारिश के पानी का दबाव नहीं झेल पाईं और कई सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। वहीं, सीवर लाइनें व सभी नाले ओवरफ्लो हो गए। हालांकि जनस्वास्थ्य विभागों की टीमों ने बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखीं मोटरों और पंप सेट को चलाकर पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।