Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Dadri was adorned with the colors of the tricolor flag a day before Republic Day; the main ceremony will be held tomorrow
{"_id":"6975bea7e917baf59300da1c","slug":"video-dadri-was-adorned-with-the-colors-of-the-tricolor-flag-a-day-before-republic-day-the-main-ceremony-will-be-held-tomorrow-2026-01-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व तिरंगे के रंगों से सराबोर हुआ दादरी, कल होगा मुख्य समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व तिरंगे के रंगों से सराबोर हुआ दादरी, कल होगा मुख्य समारोह
गणतंत्र दिवस के पर्व को लेकर दादरी जिले में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना हुआ है। 26 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं शहर के मुख्य चौक-चौराहों को तिरंगे की तर्ज पर चुनरी आदि से सजाया गया है, जिससे पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है।
दादरी की नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में इस बार भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वे ध्वज फहराने के बाद परेड की सलामी लेंगे।
वहीं, उपमंडल स्तर पर बाढड़ा में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। बाढड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विधायक उमेद पातुवास मुख्य अतिथि होंगे।
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती झांकियां भी निकाली जाएंगी।
गणतंत्र दिवस को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। शहर में सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।