{"_id":"6af4bafdc206cfdcd50f306a","slug":"trial-begins-at-27-foot-road-boosting-station-5000-people-to-receive-adequate-drinking-water-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-162820-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 27 फुटा रोड बूस्टिंग स्टेशन का ट्रायल शुरू, पांच हजार लोगों को मिलेगा पर्याप्त पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 27 फुटा रोड बूस्टिंग स्टेशन का ट्रायल शुरू, पांच हजार लोगों को मिलेगा पर्याप्त पेयजल
Thu, 12 Nov 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जनस्वास्थ्य विभाग ने एक और कदम उठाया है। वार्ड 18 स्थित 27 फुटा रोड पर नवनिर्मित बूस्टिंग स्टेशन का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। विभाग की ओर से स्टेशन की कार्यप्रणाली और पानी की आपूर्ति क्षमता को परखा जा रहा है। ट्रायल सफल रहने के बाद इसे नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।
इससे शहर की करीब पांच हजार आबादी को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस बूस्टिंग स्टेशन से एमसी कॉलोनी, पूर्ण नगर और मेजबान चौक के आसपास बसी विभिन्न कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इन क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था तैयार की गई है। स्टेशन चालू होने के बाद संबंधित इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए विभाग को अतिरिक्त क्षमता मिलेगी। इससे उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पर्याप्त पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर में पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से जल जीवन मिशन के तहत 115 करोड़ रुपये की राशि से तैयार की गई परियोजना अनुसार बनाए गए बूस्टिंग स्टेशन का ट्रायल शुरू किया गया है। ट्रायल के माध्यम से विभागीय स्तर पर इसकी तकनीकी व्यवस्थाओं को जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें पानी के दबाव, पाइपलाइन के माध्यम से होने वाली आपूर्ति और अलग-अलग कॉलोनियों तक पानी पहुंचने की स्थिति को परखा जाएगा। परीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करने के बाद स्टेशन को नियमित संचालन में लाया जाएगा। शहर की बढ़ती आबादी के साथ पेयजल की मांग में भी लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना जनस्वास्थ्य विभाग के सामने महत्वपूर्ण चुनौती है। बूस्टिंग स्टेशन जैसी व्यवस्थाएं पानी के दबाव को बनाए रखने और दूरस्थ कॉलोनियों तक आपूर्ति पहुंचाने में सहायक होती हैं।
पांच हजार लोगों को मिलेगी राहत
27 फुटा रोड पर बने इस स्टेशन के शुरू होने से एमसी कॉलोनी, पूर्ण नगर और मेजबान चौक, लोहारू रोड क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले करीब पांच हजार लोगों को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। ट्रायल पूरा होने के बाद नियमित आपूर्ति शुरू होने से इन क्षेत्रों के घरों तक पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत होगी। इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलने के साथ ही शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी
वर्सन:
फिलहाल बूस्टिंग स्टेशन को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है। ट्रायल के दौरान संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति होने वाले पानी गति और रुकावटों को देखा जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी।
मोहनलाल, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग