Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Trial begins at 27-foot road boosting station

एक्यूआई 313 : 7 दिन से रेड जोन में दादरी की हवा, प्रशासन के दावों पर भारी पड़ रहा प्रदूषण

Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 12 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Trial begins at 27-foot road boosting station
गांव में सुबह छाई स्मॉग की चादर।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। लगातार सातवें दिन दादरी जिला रेड जोन में दर्ज किया गया है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 पर पहुंच गया जबकि मंगलवार को यह 270 दर्ज किया गया था। यानी महज 24 घंटे में एक्यूआई में 43 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। हालात यह हैं कि प्रदूषण पर काबू पाने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे तमाम इंतजामों का जमीन पर कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा। हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है और इसका सीधा असर आमजन की सेहत पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक तरफ प्रशासन प्रदूषण नियंत्रण के लिए कदम उठाने के दावे कर रहा है वहीं दूसरी तरफ जिले की हवा में जहर लगातार बढ़ रहा है। सात दिन से रेड जोन में बने रहने के बावजूद हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ते जा रहे हैं। जिले का एक्यूआई 313 हो गया। इस स्तर पर हवा में सांस लेना भी स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक हो सकता है। खासकर सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

न क्रशर चल रहे, न पराली जलाने का मामला
जिले में प्रदूषण बढ़ने के कारणों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अभी तक ग्रेप-3 के नियमों की अवहेलना का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं जिले में पराली जलाने का भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसके अलावा क्रशर जोन में भी कामकाज बंद है। जिले के करीब 270 क्रशर सात नवंबर से बंद पड़े हैं। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए... पिछले दिनों का वायु प्रदूषण
बुधवार 313
मंगलवार 270
सोमवार 389
रविवार 319
शनिवार 262
शुक्रवार 310
वीरवार 304
नोट: ये आंकड़े लघु सचिवालय में लगे वायु गुणवत्ता सूचकांक मशीन से ली है।
आंखों में जलन से लोग बेहाल
प्रदूषण का असर अब लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है। सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं सामान्य लोगों को भी गले में खराश, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के पास भी प्रदूषण से बचाव को लेकर सलाह लेने वाले लोगों की चिंता बढ़ रही है।
वर्जन
प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला एन-95 मास्क पहनना चाहिए। सुबह और शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक की जानकारी लेते रहें। जब प्रदूषण अधिक हो तो सुबह की सैर और खुले में व्यायाम करने से बचें। उन्होंने बताया कि घर के अंदर धूल-मिट्टी जमा न होने दें। घर में धूम्रपान, अगरबत्ती और धूप के अत्यधिक धुएं से भी बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर एचईपीए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को अधिक प्रदूषण वाले वातावरण से दूर रखें। आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखें धोएं। पर्याप्त नींद लें और संतुलित आहार अपनाएं। सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द या लगातार खांसी होने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। - डॉ. संजीत राणा, निदेशक, सारथी आयुर्वेदिक अस्पताल।

वर्जन:
जिले के सभी क्रशर जोन बंद हैं और उनकी निगरानी की जा रही है। विभाग की ओर से सख्ती से नियमों की पालना करवाई जा रही है। अभी कोई लापरवाही का मामला नहीं मिला है।--नवनीत भारद्वाज, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

गांव में सुबह छाई स्मॉग की चादर। 

गांव में सुबह छाई स्मॉग की चादर। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed