{"_id":"696e0b45eb93fc52f0015d91","slug":"prithvi-singh-of-mohammadpuria-village-in-sirsa-wins-a-lottery-worth-rs-10-crore-leading-to-celebrations-in-t-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा के गांव मोहम्मदपुरिया के पृथ्वी सिंह की लगी 10 करोड़ की लॉटरी, गांव में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा के गांव मोहम्मदपुरिया के पृथ्वी सिंह की लगी 10 करोड़ की लॉटरी, गांव में जश्न
गांव मोहम्मदपुरिया के मजदूर परिवार से संबंध रखने वाले पृथ्वी सिंह पुत्र देवीलाल की लॉटरी लगने से रातों रात किस्मत चमक गई। कल तक मजदूरी करने वाले के घर अचानक से 10 करोड़ की लॉटरी लगने की सूचना से पूरे गांव व क्षेत्र में चर्चा है। गांव में ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई खिलाने व पृथ्वी सिंह के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। पृथ्वी सिंह दिहाड़ी पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्होंने लॉटरी की टिकट डबवाली के पास पंजाब के गांव किलियांवाली के लॉटरी एजेंट मदनलाल से खरीदी थी। लोहड़ी बंपर की लॉटरी 500 रुपये में खरीदी गई थी। पृथ्वी सिंह ने बताया कि मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि मेरी इतनी बड़ी लॉटरी लगेगी और रातों रात करोड़पति बन जाऊंगा। उल्लेखनीय है कि पृथ्वी सिंह व प्रवीण दो भाई व तीन बहने हैं जो सभी शादीशुदा हैं। पृथ्वी सिंह का 6 साल का एक बेटा व 10 साल की एक बेटी है। पत्नी सुमन आरोही मॉडल स्कूल मोहम्मदपुरिया में स्वीपर का काम करती हैं। लॉटरी लगने से पूरा परिवार बहुत खुश है। पृथ्वी सिंह ने बताया कि लॉटरी के रुपयों को वह नेक कार्यो में लगाएगा। गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह एक नेक व ईमानदार व्यक्ति है और उसका परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपना पेट पालता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।