{"_id":"696db2deaf3b53aeb2085a1a","slug":"do-guto-me-maarpit-vaayral-korba-news-c-1-1-noi1487-3858132-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में घंटाघर कॉम्प्लेक्स में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में घंटाघर कॉम्प्लेक्स में युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा शहर के मध्य स्थित घंटाघर कॉम्प्लेक्स में रविवार देर रात युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह पूरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घंटाघर कॉम्प्लेक्स में स्थित टी-बार पर किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे से मारपीट करने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि आसपास मौजूद लोग सहमे नजर आए।
बताया जा रहा है कि इस पूरी मारपीट की घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी निहारिका कॉम्प्लेक्स में मारपीट और हुड़दंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पूर्व में पुलिस टी-बार में छापामार कार्रवाई भी कर चुकी है, इसके बावजूद ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।