{"_id":"6a98011e6c0cc5ad8509a114","slug":"hathinikund-barrage-soldier-missing-after-army-boat-capsizes-search-operation-underway-in-yamuna-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hathinikund Barrage: आर्मी की कश्ती डूबने के बाद जवान लापता, यमुना में सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathinikund Barrage: आर्मी की कश्ती डूबने के बाद जवान लापता, यमुना में सर्च ऑपरेशन जारी
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 02 Sep 2026 04:28 PM IST
Link Copied
हथिनीकुंड बैराज पर आर्मी की स्पेशल फोर्स की कश्ती डूबने से हुए हादसे के बाद यमुना में लापता दो जवानों की तलाश लगातार जारी है। रातभर हरियाणा और उत्तर प्रदेश की एनडीआरएफ टीमों के साथ आर्मी की कई यूनिट के जवान तथा दर्जनों गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चलाया । जवानों ने बैराज से आगे-पीछे करीब दस किलोमीटर का एरिया खंगाला है। बुधवार सुबह तक लापता जवान का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद से ही हथिनीकुंड बैराज से लेकर यमुना के निचले क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आर्मी के जवानों के साथ एनडीआरएफ की टीमें भी यमुना में संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं। हथिनीकुंड बैराज से लेकर दादूपुर हेड, ताजेवाला, इंद्री और करनाल तक यमुना के करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी बढ़ाई गई है। हर सम्भावित स्थान पर जवान तैनात हैं।थाना प्रभारी प्रताप नगर रोहतास ने बताया कि मंगलवार शाम से ही पुलिस, एनडीआरएफ और आर्मी के जवान लापता जवान की तलाश में जुटे हुए हैं। अभी तक यमुना में डूबे जवान का कोई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि कल शाम तक एक जवान के डूबने की जानकारी सामने आ रही थी, जबकि बुधवार सुबह से कुछ लोगों द्वारा दो जवानों के डूबने की बात सामने आ रही है। हालांकि आर्मी की ओर से फिलहाल दो जवानों के डूबने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।