{"_id":"696f5094dd9aed40450e19f2","slug":"haryana-government-s-big-gift-rs-858-crore-aid-to-farmers-and-women-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, किसानों और महिलाओं को 858 करोड़ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, किसानों और महिलाओं को 858 करोड़ की मदद
हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों व महिलाओं को शनिवार को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के हजारों लाभार्थियों को कुल 858 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इनमें से किसानों के खाते में 659 करोड़ रुपये डाले गए। इस दौरान लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को तीसरी किस्त जारी की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। फरवरी 2026 से, 1100 रुपये सीधे लाभार्थी के बचत बैंक खाते में जमा किए जाएंगे, जबकि शेष राशि 1,000 रुपये आरडी या एफडी में जमा किए जाएंगे। जमा की गई रकम ब्याज के साथ लाभार्थी को दी जाएगी। वहीं, इस योजना के तहत जिन तीन नई श्रेणियों को जोड़ा गया है, उन्हें भी फरवरी से लाभ मिलना शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र लड़कियों व महिलाओं को तीन किस्तों में अब तक कुल 441 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। बीते साल 31 दिसंबर तक 9,98,650 महिलाओं ने एप के माध्यम से आवेदन किया, जिनमें से 8,63,918 को पात्र पाया गया। वहीं, हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की सब्सिडी वाली कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जाता है। शनिवार को जारी की गई सब्सिडी पिछले साल अक्तूबर महीने की है। वहीं, नवंबर व दिसंबर की सब्सिडी जल्द ही जारी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।