{"_id":"6933eecde3686b49810221ac","slug":"another-big-revelation-about-lady-psycho-killer-poonam-know-more-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"लेडी साइको किलर पूनम को लेकर एक और बड़ा खुलासा!, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडी साइको किलर पूनम को लेकर एक और बड़ा खुलासा!, जानिए
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 06 Dec 2025 02:22 PM IST
Link Copied
लेडी साइको किलर पूनम के खिलाफ उसके पति नवीन ने अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या का केस दर्ज करवाया है। नवीन ने दोनों के शव खुर्दबुर्द करने की शिकायत भी दी है। केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने भावड़ गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जिस टैंक में शुभम और इशिका के शव मिले थे, टीम ने उसकी जांच की। परिवार ने बताया कि शुभम का शव टैंक के अंदर मिला था जबकि इशिका का शव तैर रहा था। पुलिस पूछताछ में भी पूनम ने कबूल किया है कि उसने 12 जनवरी, 2023 को पहले इशिका की पानी में डुबोकर हत्या की। पकड़े जाने के डर से एक घंटे बाद शुभम को भी डुबोकर मार दिया। नवीन का आरोप है कि पूनम ने हत्या के बाद शवों को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की ताकि सच सामने न आ सके। गोहाना के एसीपी राहुल देव ने बताया कि हत्याकांड में अदालत से अनुमति मिलते ही पूनम से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मनोचिकित्सक की उपस्थिति में पूछताछ करेगी ताकि उसकी मानसिक हालात और वारदात के पीछे की मंशा का सही आकलन हो सके। परिवार के लोगों ने पहले बेटे शुभम की याद ताजा रखते हुए दूसरे बेटे का नाम शुभम रख दिया था। पूनम के खिलाफ पहली एफआईआर विधि के दादा पाल सिंह ने एक दिसंबर को कराई थी। साइको किलर का खुलासा होने के बाद दूसरी एफआईआर जिया के पिता दीपक ने पानीपत के सेक्टर-29 थाने में करवाई। अब तीसरी पूनम के पति ने कराई है।पानीपत पुलिस ने चार बच्चों की हत्या की आरोपी पूनम को सजा दिलाने के लिए सबूत जुटाने तेज कर दिए हैं। एफएसएल और पुलिस की टीम शुक्रवार को पूनम के मायका सिवाह गांव में पहुंची। टीम करीब दो घंटे तक रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।