फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Night temperature in Haryana reached 14 degrees; Panchkula was the coldest.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंचा, पंचकूला सबसे ठंडा

विज्ञापन
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट
विज्ञापन


रोहतक में सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे रहा दिन का पारा, 22 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पंचकूला में रविवार रात का तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। राज्य के न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है जबकि दिन में अभी तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रोहतक में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है। वहीं, नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 22 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने के आसार हैं। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं। दिन में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। प्रदेश में पंचकूला के बाद सोनीपत में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में 15.2 डिग्री, नारनौल में 16.3 डिग्री, हिसार में 17 डिग्री, कैथल में 17.1 डिग्री तथा अंबाला और रोहतक में 17.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन




पिछले सालों में अक्तूबर में न्यूनतम तापमान की स्थिति
पिछले दो सालों में अक्तूबर का औसतन न्यूनतम तापमान 16 से 15 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के प्रमुख शहर करनाल में दोनों साल औसतन न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, हिसार में पिछले साल न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री व 2024 में 15.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबाला में पिछले साल 18 डिग्री और 2024 में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed