Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:47 PM IST
Link Copied
धौज इलाके की अल फलाह यूनिवर्सिटी में मंगलवार देर रात पुलिस की एक टीम फिर से पहुंची। रात लगभग 9 बजे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की अगुवाई में लगभग 50 सदस्यीय टीम यहां पहुंची। इस टीम ने यूनिवर्सिटी परिसर में लड़कों के हॉस्टल की एक विंग को सील कर दिया है। इस विंग में किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही एहतियात के तौर पर एक टीम भी यहां तैनात की गई है जो ये सुनिश्चित करेगी कि इस विंग में कोई आवाजाही न हो सके। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो ये कार्रवाई केस की जांच को आगे बढ़ाने को लेकर की गई है। दिल्ली धमाके के बाद मामले की जांच एनआईए को चली गई है। अब जम्मू कश्मीर पुलिस, दिल्ली स्पेशल सेल के साथ ही एनआईटी की टीम भी जांच में जुट गई हैं। इन्हीं टीमों की जांच प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इस विंग को सील किया गया है। सूत्र ने बताया कि सील की गई ये विंग वही है जिसमें डॉ. मुजम्मिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब और डॉ. उमर का कमरा मौजूद था। इस विंग के कमरों से लेकर टॉयलेट तक के पूरे इलाके को सील किया गया है। ये इसलिए किया गया है कि केंद्रीय जांच एजेंसी यहां आकर जांच करे और इस दौरान उन्हें पर्याप्त सबूत मिल सकें। दिल्ली में लाल किले के पास कार से बम धमाका करने वाले डॉ. उमर कट्टरपंथी था। फरीदाबाद के धौज की अल फलाह यूनिवर्सिटी में जब वो छात्रों को पढ़ाता था तो क्लास में लड़के व लड़कियों को अलग-अलग लेन में बैठाता था। अपनी क्लास में वो लड़के-लड़कियों को आपस में बात भी नहीं करने देता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।