Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Violent collision between a truck and an auto-rickshaw on NH-9 at Mundhal; one dead, four injured
{"_id":"6b07e3dd1118fcefe8048b01","slug":"video-violent-collision-between-a-truck-and-an-auto-rickshaw-on-nh-9-at-mundhal-one-dead-four-injured-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुंढाल एनएच-9 पर ट्रक और ऑटो की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंढाल एनएच-9 पर ट्रक और ऑटो की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल
मुंढाल में नेशनल हाईवे-9 पर बुधवार शाम करीब 6:30 बजे ट्रक और ऑटो की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हांसी की कृष्णा कॉलोनी निवासी सीताराम की मौत हो गई। उन्हें नागरिकों द्वारा महम अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल भी हांसी के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शी राजेश के अनुसार, हांसी की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। सूचना मिलने पर डायल 112 और मुंढाल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
वहीं, मुंढाल चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से नेशनल हाईवे-9 पर ऑटो और कंटेनर के बीच हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से दो घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि तीन घायलों को पुलिस ने मौके से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल सीताराम निवासी कृष्णा कॉलोनी, हांसी को महम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।