Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The Bhiwani District Investigation Unit has arrested the accused in a case involving the embezzlement of ₹5.22 lakh belonging to post office account holders.
{"_id":"6ab250843544b8e6f704c025","slug":"video-the-bhiwani-district-investigation-unit-has-arrested-the-accused-in-a-case-involving-the-embezzlement-of-rs522-lakh-belonging-to-post-office-account-holders-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी जिला अनुसंधान इकाई ने डाकघर में खाताधारकों के 5 लाख 22 हजार हजार के गबन मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी जिला अनुसंधान इकाई ने डाकघर में खाताधारकों के 5 लाख 22 हजार हजार के गबन मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला अनुसंधान इकाई ने डाकघर में खाताधारकों के पांच लाख 20 हजार रुपये के गबन के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री कर रकम डाकघर में जमा करवाने की बजाय निजी उपयोग में ली थी।
पुलिस अधीक्षक भिवानी मयंक मिश्रा ने पुलिस को धोखाधड़ी एवं गबन के मामलों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई 21 सितंबर को जिला अनुसंधान इकाई के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर- 12, सिवानी को गिरफ्तार किया।
इस मामले में पंकज सब-डिविजन निरीक्षक द्वारा थाना तोशाम में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके अधीन सब-डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव देवराला के डाकघर में वर्ष 2016-17 के दौरान तत्कालीन डाकपाल शाखा में कार्यरत सुरेंद्र द्वारा करीब 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री की गई, लेकिन संबंधित राशि डाकघर में जमा करवाने की बजाय अपने निजी उपयोग में ले ली गई।
इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल 5 लाख 22 हजार रुपये का गबन किया गया। शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 13 खाताधारकों की पासबुक में राशि जमा करने की एंट्री की थी, जबकि उक्त राशि डाकघर में जमा करवाने की बजाय अपने निजी उपयोग में इस्तेमाल की गई। इस प्रकार आरोपी द्वारा कुल 5 लाख 22 हजार रुपये का गबन किया गया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी सुरेंद्र के कब्जे से डाकघर की एक मोहर भी बरामद की गई है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।