Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The administration will raise awareness across villages to put an end to the burning of crop residue.
{"_id":"6aeb102271b9d9b2640f72fd","slug":"video-the-administration-will-raise-awareness-across-villages-to-put-an-end-to-the-burning-of-crop-residue-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फसल अवशेष जलाने की घटना रोकने के लिए गांव गांव प्रशासन जगाएगा अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल अवशेष जलाने की घटना रोकने के लिए गांव गांव प्रशासन जगाएगा अलख
भिवानी।
फसल अवशेष (पराली) जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा बुधवार को गांव-गांव में जागरूकता अभियान शुरु किया है। एसडीएम महेश कुमार ने फ्लैग मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लघु सचिवालय परिसर में फ्लैग मार्च में जागरूकता वाहनों को रवाना करते हुए एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि पराली जलाना केवल धरती के लिए नुकसानदायक नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पराली जलाने से खेतों में मित्र कीट जल जाते हैं, जो कि वे फसलों के लिए बड़े फायदेंमद होते हैं। इसी प्रकार आग से जमीन की उर्वरा शक्ति कम होती है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लैग मार्च के दौरान किसानों को पराली में आग नहीं लगाने के बारे में जागरूक करें। इसके साथ पराली जलाने पर किसानों पर होने वाली कार्रवाई के बारे में चेतावनी दें। इस दौरान कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि इन दिनों धान की कटाई चल रही है। जिला में 105 गांवों में किसानों द्वारा कुल 54,734 एकड़ क्षेत्र में धान की खेती की गई है, जिससे लगभग 82000 मीट्रिक टन पराली उत्पादन होने की संभावना है। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।