{"_id":"6ace14d4bb38654e980e8d4a","slug":"video-sdm-inspected-crop-procurement-arrangements-at-the-new-grain-market-in-bhiwani-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नई अनाज मंडी भिवानी में एसडीएम ने जांची फसल खरीद की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई अनाज मंडी भिवानी में एसडीएम ने जांची फसल खरीद की व्यवस्था
भिवानी। अनाज मंडी में बाजरे की आवक तेज हो गई है। मंगलवार को नई अनाज मंडी भिवानी में एसडीएम महेश कुमार ने निरीक्षण कर खरीद कार्य का जायजा लिया। एसडीएम महेश ने बताया कि अब तक मंडी में करीब 94 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। इस बार बाजरे की क्वालिटी पिछले एक दशक में सबसे अच्छी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने बाजरे का एमएसपी 2900 रुपये तय किया है, जबकि अभी मंडी में प्राइवेट खरीद 2300 रुपये से ऊपर के रेट पर हो रही है। ऐसे में किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत अंतर की राशि का लाभ दिया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि खरीद के साथ-साथ उठान के लिए पहले से ही ट्रांसपोर्टरों को ठेका दिया हुआ हैऔर प्राइवेट खरीदार भी समय-समय पर अपनी रिक्वायरमेंट के हिसाब से उठान करवा रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए मंडी के गेट पर ही बायोमेट्रिक सेंटर बनाया गया है और जिन ट्रैक्टरों पर नंबर नहीं होता, उनके लिए वहीं पेंटर तैनात किया गया है ताकि किसान को इधर-उधर न जाना पड़े। जरूरत पड़ने पर एडिशनल टीम भी लगाई जाएगी।उनका कहना है कि उद्देश्य यही है कि किसी भी किसान को कोई समस्या न हो। वहीं मंडी प्रधान ने बताया कि मंडी में किसानों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जा रही, खरीद व उठान का कार्य प्रगति पर चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।